Home » मनोरंजन » सैफ अली पर हमला, CCTV में दिखा व्यक्ति आरोपी नहीं:पुलिस बोली- जिसे पकड़ा, उसका लेना-देना नहीं; मंत्री बोले- हमले के पीछे अंडरवर्ल्ड नहीं

सैफ अली पर हमला, CCTV में दिखा व्यक्ति आरोपी नहीं:पुलिस बोली- जिसे पकड़ा, उसका लेना-देना नहीं; मंत्री बोले- हमले के पीछे अंडरवर्ल्ड नहीं

एक्टर सैफ अली खान पर हमले के केस में जिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था, उसका केस से कोई लेना देना नहीं है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस केस में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

इससे पहले सुबह करीब 11 बजे न्यूज एजेंसी ANI ने एक फुटेज जारी किया था। इसमें बताया गया था कि सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध को पुलिस पूछताछ के लिए लाई है। इसका नाम शाहिद बताया गया था। कहा गया था कि उस पर पहले से ही हाउस ब्रेक के 5 केस दर्ज हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा-

QuoteImage

एक्टर पर हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गैंग का हाथ नहीं है। सैफ ने कभी नहीं बताया कि उन्हें खतरा है या फिर सुरक्षा की जरूरत है।

QuoteImage

मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

सैफ अली खान पर बुधवार देर रात घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था।

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

रीढ़ से निकाले गए चाकू की तस्वीर

लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी करके सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास फंसा चाकू का यह टुकड़ा निकाला गया।
लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी करके सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास फंसा चाकू का यह टुकड़ा निकाला गया।

सैफ बेटे तैमूर के साथ अस्पताल में पैदल दाखिल हुए थे

लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया, “सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। स्पाइन के पास से फंसा चाकू का टुकड़ा ऑपरेशन से निकाला गया है। सैफ को इन्फेक्शन से बचाने के लिए डॉक्टर्स ने विजिटर्स पर रोक लगा दी है। डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में रिकवरी हो जाएगी।”

बिल्डिंग के 2 फुटेज, इनमें संदिग्ध के दिखने का दावा

15 जनवरी की रात 1 बजकर 37 मिनट पर सैफ के घर में घुसते हुए संदिग्ध। - CCTV फुटेज
15 जनवरी की रात 1 बजकर 37 मिनट पर सैफ के घर में घुसते हुए संदिग्ध। – CCTV फुटेज
15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता संदिग्ध। - CCTV फुटेज
15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता संदिग्ध। – CCTV फुटेज

मेड ने बताया- हमलावर ने एक करोड़ रुपए मांगे थे

यह घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की बताई जा रही है, जहां बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी।

उसने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा, जिसने उसे धमकाया और एक करोड़ रुपए की मांग की।

हमलावर को देखकर मेड चीखी। आवाज सुनकर सैफ अली खान बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई। इस बीच दूसरी मेड भी आ गई।

हमले को लेकर 2 थ्योरी, वजह साफ नहीं

  1. हमलावर चोरी की नीयत से घुसा: सैफ की टीम के ऑफिशियल बयान में बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। हमले में सैफ के घर की एक मेड (काम करने वाली) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा भी जख्मी हुई है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
  2. घर में एक व्यक्ति घुसा, मेड से उसकी बहस हुई: डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि सैफ अली खान खार के फॉर्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और मेड से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले में वे घायल हो गए।

हमले की थ्योरीज से जुड़े 3 सवाल

  1. हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में हमलावर कैसे घुसा? हमला करने के बाद शोर-शराबे के बीच वह भागने में कामयाब कैसे हुआ?
  2. मेड क्या रात में घर पर ही रुकती थी? हमलावर की उससे बहस क्यों हो रही थी?
  3. क्या हमलावर मेड का परिचित था? क्या उसी ने हमलावर को घर में एंट्री दी थी?
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक