Home » राजस्थान » कुंभ उत्सव में जयपुर के सुनील राही ने दी प्रस्तुति:प्रयागराज में भजनों के जरिए दर्शकों का मोहा मन, भक्तिमय माहौल में खूब बटोरी सुर्खियां

कुंभ उत्सव में जयपुर के सुनील राही ने दी प्रस्तुति:प्रयागराज में भजनों के जरिए दर्शकों का मोहा मन, भक्तिमय माहौल में खूब बटोरी सुर्खियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ उत्सव के तहत कलाग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कला, संस्कृति और परंपरा के इस अद्भुत संगम में जयपुर के गजल गायक डॉ. सुनील राही ने अपनी भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

डॉ. सुनील राही ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजन ‘सुबह-सुबह ले शिव का नाम’ से की, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और शिवमय बना दिया। इस प्रस्तुति के दौरान दर्शक ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘कोई माला फेरे, कोई माथे तिलक लगाए’ भजन को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

दर्शकों के दिल को छू गया राम भजन

कार्यक्रम में उन्होंने राम भजनों का भी प्रस्तुतिकरण किया, जिनमें ‘राम भजन’ विशेष रूप से दर्शकों के दिल को छू गया। इसके बाद उन्होंने ये तो सच है कि भगवान है और आखिर में जग में सुंदर दो ही नाम को सुनाकर खूब तालियां बटोरी।

देशभर के कलाकार पहुंचे

इन प्रस्तुतियों ने न केवल कुंभ के माहौल को संगीतमय बनाया, बल्कि हर किसी को आध्यात्मिक अनुभूति भी कराई। संस्कृति और भक्ति का संगमयह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर के कलाकार अपनी कला और संस्कृति को प्रस्तुत कर रहे हैं।

डॉ. सुनील राही की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। उनके भजनों ने लोगों के दिलों को छू लिया और पूरे कलाग्राम में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी गायकी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान