Home » राजस्थान » PHOTO’S में देखें उदयपुर का गणतंत्र दिवस समारोह:पुलिस की घुड़सवारी विंग ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, दौड़ते घोड़ों पर तलवार और भाले के साथ प्रदर्शन

PHOTO’S में देखें उदयपुर का गणतंत्र दिवस समारोह:पुलिस की घुड़सवारी विंग ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, दौड़ते घोड़ों पर तलवार और भाले के साथ प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आज उदयपुर में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस ने घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। पुलिस जंवान घोड़े शहंशाह पर तिरंगा लेकर चले और एक घोड़े पर तलवार लेकर। इस दौरान समारोह में मौजूद लोग टकटकी लगाकर देखते रह गए। लेकिन घुड़सवार तेजी से आगे बढ़ गए। पुलिस के जवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

76वें गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बतौर अतिथि मौजूद रहे।

समारोह के दौरान राजस्थान पुलिस की घुड़सवारी विंग ने एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता उपाधीक्षक जितेंद्रसिंह के नेतृत्व में घुड़सवारी का अद्भुत प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार से दौड़ते घोड़ों पर सवार होकर तलवार और भाले के साथ प्रदर्शन और छलांग लगाकर बाधाएं पार करने के साहस ने अतिथियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

मुख्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

परेड का निरीक्षण करते राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े परेड की सलामी लेते हुए

उदयपुर के सर्किट हाउस में ध्वजारोहण के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा

उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए

उदयपुर में राज्यपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस हाल निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करते।

उदयपुर में राज्यपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं साइबर क्राइम, हाल कार्मिक सचिन मित्तल को सम्मानित करते।

उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते लोक कलाकार।

घुड़सवारी के करतब
घुड़सवारी के करतब
मुख्य समारोह में प्रस्तुति देते अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी

समारोह में टीबी रोग को लेकर झांकी में कई संदेश दिए गए

निवेश की झांकी ने बताया राजस्थान के निवेश की योजना

उदयपुर के शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते सीएम भजनलाल शर्मा

समारोह में बीकानेर की झांकी
समारोह में बीकानेर की झांकी
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित खेल मैदान में कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने ध्वजारोहण किया

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक