Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर में नगर निगम ग्रेटर का पार्षद अरेस्ट, प्लॉट निर्माण तुड़वाने की दी थी धमकी, 30 हजार रुपए की मांगी रिश्वत

जयपुर में नगर निगम ग्रेटर का पार्षद अरेस्ट, प्लॉट निर्माण तुड़वाने की दी थी धमकी, 30 हजार रुपए की मांगी रिश्वत

जयपुर में नगर निगम ग्रेटर के पार्षद को भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। जो परिवादी को प्लॉट निर्माण में दिक्कत करने और तुड़वाने की धमकी दे रहा था। ACB टीम ने रिश्वत के 30 हजार रुपए लेते पार्षद रामकिशोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB टीम आरोपी पार्षद से पूछताछ करने के साथ ही घर और ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई कर रही है।

एडीजी (एसीबी) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया- जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा के रहने वाले आरोपी रामकिशोर सोयल पुत्र मूलचंद सोयल को रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। वह नगर निगम जयपुर-ग्रेटर के वार्ड नंबर-123 का पार्षद है। ACB जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर-123 में उसका प्लॉट है। प्लॉट के निर्माण काम को लेकर स्थानीय पार्षद रामकिशोर सोयल परेशान कर रहा है। प्लॉट के निर्माण काम में दिक्कत करने के साथ जेडीए/नगर निगम की ओर से तुड़वाने की धमकी दे रहा है।

निर्माण को नहीं तुड़वाने और कोई दिक्कत नहीं करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा है। पार्षद की लगातार रिश्वत मांग से परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दी। ACB टीम ने शिकायत की सत्यापन कर ट्रेप का चक्रव्यू रचा। शनिवार दोपहर पार्षद रामकिशोर सोयल को 30 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों ACB टीम ने धर-दबोचा। ACB टीम ने रिश्वतखोर आरोपी पार्षद रामकिशोर को अरेस्ट कर घूस की रकम जब्त कर ली है। उसके घर और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान