Home » अंतर्राष्ट्रीय » राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एकदिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एकदिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

सिकंदरा (अनूप पाटोदिया) सिकंदरा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान रखा गया है।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के सामने दिव्य प्रवज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अखेराज मीना ने की व कार्यक्रम का संचालन डॉ अंकिता गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जयसिंह गुर्जर व्याख्याता रहे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्रीय विश्व हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्राचार्य अखैराज मीना ने सामाजिक सौहार्द को बताते हुए एनएसएस के द्वारा तनाव को दूर किया जाए ऐसे बताया एनएसएस प्रभारी ने 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी और भाग लेने के लिए प्रेरित किया स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं में महाविद्यालय परिसर की सफाई करते हुए श्रमदान किया महाविद्यालय प्रांगण में लगे पौधो की खरपतवार हटाई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश