Home » राजस्थान » 14 घंटे बाद सुजान गंगा नहर में मिला शव: सिविल डिफेंस-SDRF टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, कल शाम नहर में कूदा था

14 घंटे बाद सुजान गंगा नहर में मिला शव: सिविल डिफेंस-SDRF टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, कल शाम नहर में कूदा था

भरतपुर के सुजान गंगा नहर में कल एक युवक ने छलांग लगा दी थी। कल शाम 3 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग पाया। जिसके बाद आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और 2 घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया। युवक की शिनाख्त भी हो गई है।

घटना मथुरा गेट थाना इलाके के केतन गेट के पास की है। कल करीब 6 बजकर 30 मिनट पर एक युवक सुजान गंगा नहर में कूद गया था। युवक को नहर में कूदते हुए पास के होटल के कर्मचारी ने देख लिया। जिसके बाद होटल के कर्मचारी ने चौबुर्जा चौकी को घटना की सूचना दी।

सूचना पर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं लग पाया।

जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने SDRF को घटना की सूचना दी, आज सुबह 6 बजे सिविल डिफेंस और SDRF की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया, करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की शिनाख्त कर ली।

युवक गोपालगढ़ का रहने वाला प्रशांत डागुर उम्र 22 साल था। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना प्रशांत के परिजनों को दी, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)