Home » राजस्थान » बजट सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर होगी चर्चा, कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे

बजट सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर होगी चर्चा, कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे

नई दिल्ली: बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे. हम सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस है. 10 साल में पहला सत्र जिसमें विदेशी से चिंगारी नहीं. शरारत करने को लेकर लोग तैयार बैठे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है. सर्वप्रथम समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम. मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक प्रदान करती है. हर गरीब, मध्यमवर्गीय पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. देश की जनता ने मुझे तीसरी बार दायित्व सौंपा है. हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. विकसित भारत के संकल्प को यह बजट नई ऊर्जा देगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन