Home » राजस्थान » जयपुर के सांभर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, हादसे में 2 युवकों की मौत, 5 युवक हुए घायल

जयपुर के सांभर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, हादसे में 2 युवकों की मौत, 5 युवक हुए घायल

जयपुर: जयपुर के सांभर में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. 5 युवक घायल हुए. घायलों को फुलेरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया.मृतक हिमांशु जयपुर तथा दूसरा ईशान जम्मू कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है. 

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सांभर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाए. सांभर थाने के कोच्या की ढाणी के पास शाकंभरी माता रोड की घटना बताई जा रही है.

अर्टिगा कार में सवार सातों युवक शादी समारोह व मौज-मस्ती के लिए घर से निकले थे. तेज गति से अनियंत्रित कार खेत की बाउंड्री वॉल तोड़कर दुर्घटनाग्रस्त हुई. पुलिस देर रात की घटना बता रही है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन