Home » राजस्थान » बीकानेर में बीच सड़क पर जली कार:वीडियो में कार जलती दिखी, शॉर्ट सर्किट होना आया सामने

बीकानेर में बीच सड़क पर जली कार:वीडियो में कार जलती दिखी, शॉर्ट सर्किट होना आया सामने

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक कार देर रात सड़क पर जलकर राख हो गई। कार में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सड़क किनारे जल रही है। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली कार को हटाया और रास्ता फिर से शुरू करवाया।

नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण माकड़ ने बताया- कार बीकानेर के किसी शख्स की है, लेकिन अभी नाम स्पष्ट नहीं हुआ है। कार में एलपीजी या सीएनजी लगी हुई है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ है। जिस समय आग लगी, उस समय कार चल रही थी। ड्राइवर ने आग का पता चलते ही उसे किनारे किया और खुद बाहर निकल गया।

बीच रास्ते में कार को आग से बचाने के लिए तुरंत कोई साधन नहीं मिला, ऐसे में कार जलती चली गई। उसके आगे और पीछे का पूरा हिस्सा जल गया है। अब कार में सिर्फ लोहे का सामान ही बचा है। सीट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। माकड़ ने बताया कि बुधवार को कार मालिक का पता लगाकर उससे पूछताछ की जाएगी। कार मालिक बीकानेर शहर का बताया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।