Home » राजस्थान » गोविंदगढ़ में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी:सवेरे मां चाय देने गई तो लटका मिला शव

गोविंदगढ़ में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी:सवेरे मां चाय देने गई तो लटका मिला शव

गोविंदगढ़ के धोबलाई गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह युवक की मां उसे चाय देने कमरे में गई तो वो फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर चौमू मॉर्च्युरी में भिजवाया गया है।

थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो सुभाष बुनकर (30) फांसी से लटका मिला। सुभाष की मां ने बताया कि रात में सुभाष अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वो चाय देने के लिए उसके कमरे में गई तो सुभाष फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सुभाष मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। लगभग दो साल पहले उसकी पत्नी की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चौमू मॉर्च्युरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान