Home » राजस्थान » जोधपुर रेंज आईजी ने ली क्राइम मीटिंग:अधिकारियों को पॉक्सो केस और पुराने मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

जोधपुर रेंज आईजी ने ली क्राइम मीटिंग:अधिकारियों को पॉक्सो केस और पुराने मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

जोधपुर संभाग रेंज के आईजी विकास कुमार ने भीनमाल विकास भवन में बुधवार देर रात तक पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में आईजी ने जिले में कानून व्यवस्था और अपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक में आईजी विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पड़े पुराने मामलों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया। विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाने की बात कही। आईजी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसपी ज्ञानचंद्र यादव, भीनमाल और सांचौर के सीओ समेत सभी थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की