Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:घर में अकेला पाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:घर में अकेला पाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में घर में घुसकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने युवती को घर में अकेला देखा तो जबरन अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI प्रभु सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा निवासी 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक पिछले 2 महीने से उसको परेशान कर रहा था। दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। 10 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी जबरन घर में घुस आया। घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

जान से मारने की धमकी दी
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। जाते समय धमकाया किसी को बताया तो जान से मार दूंगा और कोई मेरा कुछ नहीं कर सकेगा। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर रविवार को झोटवाड़ा थाने में पहुंची और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक