Home » मनोरंजन » सलमान ने आमिर खान को गले लगाया:शाहरुख ने किस किया, फिल्म लवयापा की स्क्रीनिंग में दिखे तीनों खान; जूही चावला भी नजर आईं

सलमान ने आमिर खान को गले लगाया:शाहरुख ने किस किया, फिल्म लवयापा की स्क्रीनिंग में दिखे तीनों खान; जूही चावला भी नजर आईं

आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म लवयापा की स्पेशल स्क्रीनिंग में बुधवार शाम शाहरुख और सलमान खान पहुंचे। जहां शाहरुख ने आमिर को किस किया, वहीं सलमान को उन्हें गले लगाते देखा गया। शाहरुख-सलमान ने आमिर और उनके बेटे जुनैद के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

स्क्रीनिंग में जूही चावला, सिंगर-रैपर हनी सिंह, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स भी नजर आए।

फिल्म लवयापा की स्पेशल स्क्रीनिंग की खास झलकियां…

आमिर खान को गले लगाते और किस करते दिखे शाहरुख खान।
आमिर खान को गले लगाते और किस करते दिखे शाहरुख खान।
शाहरुख ने आमिर के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
शाहरुख ने आमिर के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
शाहरुख ने जुनैद खान को गले लगाकर फिल्म की बधाई दी।
शाहरुख ने जुनैद खान को गले लगाकर फिल्म की बधाई दी।
फिल्म लवयापा की स्क्रीनिंग में सलमान खान भी पहुंचे।
फिल्म लवयापा की स्क्रीनिंग में सलमान खान भी पहुंचे।
आमिर की को-एक्ट्रेस रहीं जूही चावला ने भी स्क्रीनिंग में शिरकत की। उन्होंने आमिर और जुनैद के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
आमिर की को-एक्ट्रेस रहीं जूही चावला ने भी स्क्रीनिंग में शिरकत की। उन्होंने आमिर और जुनैद के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
सिंगर-रैपर हनी सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ स्क्रीनिंग में नजर आए।
सिंगर-रैपर हनी सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ स्क्रीनिंग में नजर आए।

आमिर खान की फैमिली ने मुंबई के बांद्रा में फिल्म लवयापा की स्क्रीनिंग होस्ट की थी। बुधवार शाम जुहू में भी फिल्म की दूसरी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस खुशी कपूर के परिवार वाले और खास दोस्तों ने शिरकत की।

बहन खुशी कपूर की फिल्म स्कीनिंग में दिखीं जान्हवी।
बहन खुशी कपूर की फिल्म स्कीनिंग में दिखीं जान्हवी।
अर्जुन कपूर बहन खुशी को सपोर्ट करने पहुंचे।
अर्जुन कपूर बहन खुशी को सपोर्ट करने पहुंचे।
खुशी के पिता बोनी कपूर बेटी की हौसला अफजाई करने पहुंचे।
खुशी के पिता बोनी कपूर बेटी की हौसला अफजाई करने पहुंचे।
खुशी की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान भी नजर आईं।
खुशी की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान भी नजर आईं।
रेड ड्रेस में खुशी कपूर को भी देखा गया।
रेड ड्रेस में खुशी कपूर को भी देखा गया।

7 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म लवयापा

फिल्म लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जुनैद के साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी हैं। यह जुनैद और खुशी कपूर की पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म है। इसके पहले जुनैद को फिल्म महाराज में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। वहीं खुशी ने फिल्म द आर्चीज के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक