Home » अंतर्राष्ट्रीय » आखिर क्यों सरकारी स्कूल टीचर की पिटाई कर मुंह किया काला

आखिर क्यों सरकारी स्कूल टीचर की पिटाई कर मुंह किया काला

सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद मुंह काला कर दिया। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला टीचर के ऊपर काली स्याही डालते नजर आ रही है। उसके चारों ओर ग्रामीण खड़े है। मामला श्रीगंगनगर के गजसिंहपुर इलाके का है।

टीचर गांव सात डीडी सरकारी स्कूल में सोशल साइंस पढ़ाता है। मामले में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के दादा ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं टीचर ने भी मारपीट करने, मुंह काला कर वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दी।

शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि टीचर राजेश स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ कर परेशान करता है। छात्राओं से जानकारी मिलने पर टीचर से बात करनी चाही तो वह छुट्‌टी पर चला गया। वह जिले के ही सादुलशहर का रहने वाला है। छुट्‌टी से शनिवार को वापस लौटने पर लौटा था ग्रामीण बात करने पहुंचे। इस दौरान टीचर अपने साथ दो-तीन लोगों को अपना पक्षधर बना लिया। ग्रामीणों ने टीचर को घेर लिया। ग्रामीणों ने टीचर को पीटा और उसका मुंह काला कर दिया। एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। वहीं उसके साथ आए दो-तीन लोगों को छोड़ दिया।

टीचर ने लगाया आरोप- मोबाइल छीनकर पीटा
मामले में टीचर राजेश कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। उनके पास छात्रा के पिता की फेसबुक आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद इस आईडी से मैसेज आने लगे। मैसेज का जवाब देना भारी पड़ गया। शनिवार को स्कूल की प्रिंसिपल का फोन आया कि ग्रामीण स्कूल में आए हैं और उन्हें स्कूल आना होगा।

वह स्कूल में आया तो ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि वह दिसंबर 2022 से स्कूल में पढ़ा रहे है लेकिन कभी कोई आरोप नहीं लगा है। टीचर का कहना है कि ग्रामीणों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसके बाद हथियार दिखाकर पीटा। सिर पर काला तेल डाला। टीचर का आरोप है ग्रामीण अपने बचाव के लिए छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं।

दो पक्षों की ओर से मामला दर्ज
एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित छात्रा के दादा ने टीचर के खिलाफ बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं टीचर ने भी गांव के 10 से 15 पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पदमपुर के सीबीईओ हरबंससिंह ने कहा कि दो पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक