Poola Jada
Home » राजस्थान » ‘विद्वान आदमी बनकर आऊंगा’…लिखकर जयपुर में घर से भागा स्टूडेंट

‘विद्वान आदमी बनकर आऊंगा’…लिखकर जयपुर में घर से भागा स्टूडेंट

जयपुर में एक स्कूल छात्र पढ़ाई से परेशान होकर घर से भाग गया। नाराज छात्र ने जाने से पहले घरवालों के लिए लेटर भी लिखा। इस लेटर में लिखा- विद्वान आदमी बन गया तो घर आ जाऊंगा। घर से भागकर बच्चा परेशान हो गया। भूखा प्यासा सड़कों पर घूमता रहा। रात को सड़क किनारे सो गया। इस बीच छात्र की मां ने रविवार रात चौमूं थाने में FIR दर्ज करवाई। अगले दिन सुबह होते ही बच्चे को अपनी गलती का अहसास हुआ तो अपने घर लौट आया। बच्चे के लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली।

हेड कॉन्स्टेबल दाताराम ने बताया- चौमूं निवासी महिला ने 17 साल के बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि उनके पति जयपुर से बाहर रहते है। मां बच्चों के साथ यहां रहती है। उनका नाबालिग बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है।

रविवार सुबह करीब 4 बजे नाबालिग बेटा घर छोड़कर चला गया और एक लेटर लिखकर गया है। मां ने बताया- उसे पढ़ाई नहीं करने पर डांट दिया था। वह अपने सारे डॉक्यूमेंट और 2 हजार रुपए लेकर घर से निकला है। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है। उसकी अपने पापा से नहीं बनती है। हम परिवार वालों से भी बेटा कुछ नाराज रहता है।

घर छोड़ने से पहले लिखा लेटर
लेटर में लिखा- मेरे लिए परेशान मत होना। मैं अच्छा विद्वान आदमी बन गया तो घर पर आ जाऊंगा। मेरे जाने पर मम्मी व बहन-भाई पर किसी भी चीज का आरोप मत लगाना। क्योंकि मैं मेरी मर्जी से गया हूं। मैं 2 हजार रुपए लेकर जा रहा हूं। कोई पूछे तो बता देना पढ़ाई के लिए बाहर भेज दिया है।

खुद लौट कर आया घर
रविवार सुबह घर छोड़कर जाने के बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। देर शाम तक काफी प्रयास के बाद भी नाबालिग बेटे का पता नहीं चला। नाबालिग बेटे का कोई सुराग नहीं लगने पर चौमूं थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रविवार रात तुरंत FIR दर्ज कर नाबालिग स्कूल छात्र की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सोमवार सुबह करीब 8 बजे गुमशुदा छात्र वापस घर लौट आया। परिजनों ने कॉल कर नाबालिग बेटे के घर लौटने की बताने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बोला- स्टडी का बहुत दबाव था
घर लौटकर आए स्कूल छात्र से SHO (चौमूं) प्रदीप कुमार ने बातचीत की। पूछने पर बताया कि स्टडी का बहुत ज्यादा प्रेशर है। घरवाले पढ़ाई के लिए डांटते हैं। पढ़ाई को लेकर तनाव के चलते घर छोड़कर चला गया था। घर से करीब 3-4 किलोमीटर दूरी पर भूखा-प्यासा रहकर एक जगह रात बिताई। सुबह जागने पर अपनी गलती का अहसास हुआ तो घर लौट आया।

SHO ने की पेरेंट्स से अपील
SHO (चौमूं) प्रदीप कुमार शर्मा ने पेरेंट्स से अपील की है कि बच्चों पर ओवर लोड पढ़ाई का प्रेशर नहीं डाले। इस दबाव में वह कोई भी गलत कदम उठा सकते हैं। उनकी सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए जितनी उनकी कैपेसिटी है, जितनी उनकी क्षमता है। उतना ही उन्हें करने के लिए कहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय