Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » केजरीवाल पंजाब के AAP विधायकों से मिले:कहा- दिल्ली में पैसे-गुंडागर्दी से हारे; मान बोले- पंजाब का मॉडल देश को दिखाएंगे

केजरीवाल पंजाब के AAP विधायकों से मिले:कहा- दिल्ली में पैसे-गुंडागर्दी से हारे; मान बोले- पंजाब का मॉडल देश को दिखाएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस के 30 AAP विधायकों के उनके संपर्क में होने से उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पार्टी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब CM के कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली।

मीटिंग में दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- ”हमने दिल्ली में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। पैसा, बेइमानी और गुंडागर्दी से कोई जीत भी गया तो अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हमें और मजबूत होकर अगला इलेक्शन लड़ना है।”

केजरीवाल ने विधायकों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख काम करने को कहा। पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को ऐसा मॉडल स्टेट बना देंगे कि इसे पूरा देश देखेगा।

मीटिंग के बाद पंजाब CM भगवंत मान की 2 अहम बातें

1. दिल्ली चुनाव में गुंडागर्दी-पैसा चला मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा- ”दिल्ली चुनाव में गुंडागर्दी और पैसा चला। हमें हर घंटे चुनाव आयोग के पास जाना पड़ा। उन्हें बताना पड़ता था कि जैकेट बांट रहे हैं, पैसा बांट रहे हैं।”

2. पंजाब कांग्रेस पौने 3 साल से बोल रही मान ने कांग्रेस के विधायकों के पार्टी बदलने और अरविंद केजरीवाल के पंजाब का CM बनने की कोशिश के आरोप पर हंसते हुए कहा- ”विपक्ष पौने 3 साल से ऐसा बोल रहा है। उनसे पूछ लो, दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? वह तो शुरू से कह रहे हैं कि 30 आ रहे हैं, 40 आ रहे हैं। हमने अपने खून पसीने से पार्टी बनाई है। इन्हें बोलने दो। उनके पास पार्टियां बदलने का कल्चर है। हमारे यहां ऐसा नहीं है। ”्र

विधायकों ने पहले ही कहा- CM नहीं बदलेगा इस मीटिंग के शुरू होने से पहले AAP के विधायकों ने साफ कर दिया था कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा नहीं बताया गया था। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा।

दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते AAP के विधायक मनविंदर ग्यासपुरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और ब्रह्मशंकर जिंपा।
दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते AAP के विधायक मनविंदर ग्यासपुरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और ब्रह्मशंकर जिंपा।

पंजाब AAP प्रधान के बयान से हमलावर हुई थी कांग्रेस दरअसल, पंजाब के आम आदमी पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि CM की पोस्ट को हिंदू-सिख चेहरे से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इसके लिए सरकार चलाने की क्षमता ही आधार होना चाहिए। इसी के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने दावे करने शुरू कर दिए कि केजरीवाल भगवंत मान को हटाकर खुद CM बनना चाहते हैं।

AAP विधायकों से केजरीवाल की मीटिंग पर विरोधी पार्टियों ने क्या कहा..

कांग्रेस सांसद बोले- दिल्ली रिजल्ट से डरी AAP गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- आज की बैठक इतनी जल्दी और इतनी घबराहट में बुलाई गई है। पंजाब में मध्यावधि चुनाव होंगे। दिल्ली में जो हुआ, वह पंजाब में भी हो सकता है। ये लोग ड्रामेबाज हैं। पंजाब के लोगों को बहादुर पसंद हैं, डरपोक नहीं।

शिवसेना(UBT) सांसद बोलीं- ऐसी हार के बाद कयास लगते हैं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- जिस तरह से हार हुई, वह उनके लिए भी हैरान करने वाला है। तीन चुनाव जीतने के बाद जब हार का सामना करना पड़ता है, तो हलचल मचती है, अफवाहें फैलती हैं, कयास लगाए जाते हैं।

BJP विधायक सिरसा बोले- केजरीवाल CM बनने के रास्ते तलाश रहे दिल्ली के BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि भगवंत मान फेल हो गए हैं। वह विधायकों से ये बात कहलवाएंगे। वे वहां की बहनों को 1000 रुपए नहीं दे पा रहे। यह सारा दोष मान के सिर पर मढ़ा जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर