Poola Jada
Home » राजस्थान » लॉरेंस विश्नोई बनकर महिला डॉक्टर को धमकी देने का मामला

लॉरेंस विश्नोई बनकर महिला डॉक्टर को धमकी देने का मामला

चाकसू (कैलाश गुर्जर) महिला डॉक्टर को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई बनकर फोन पर धमकी देने के मामले में शिवदासपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी मनीष प्रजापत टोंक के दूनी, दीनदयाल बारां जिले व विकास मीणा सवाईमाधोपुर इलाके के रहने वाले है,जो शिवदासपुरा इलाके में साथ रहते है।

थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि तीनो आरोपी MGH अस्पताल में काम करते थे।इनमे से वार्ड ब्वॉय के रूप में काम करने वाले विकास मीणा ने कुछ समय के लिए इमरजेंसी में काम किया था।उस दौरान आरोपी ने पीड़िता डॉक्टर के नम्बर ले लिए थे।बाद में तीनो आरोपी काफी समय से कोई काम धंधा नहीं कर रहे थे।उन्होंने अपने शौक पूरा करने के लिए प्लान बनाया और 10 सितंबर की रात 11 बजे महिला डॉक्टर को फोन कर खुद को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई बताते हुए उसकी हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी मिलने की धमकी दी।

साथ ही उन्होंने पुलिस को बताने पर पीजी हॉस्टल से उठाने का भी मेसेज किया।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी संसाधनों की सहायता से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय