Home » राजस्थान » ​​​​​​​घर पर पूजा करने आए युवक को बंधक बनाया:महिला ने हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर शादी की, ट्रक में घर का सामान भर ले गई

​​​​​​​घर पर पूजा करने आए युवक को बंधक बनाया:महिला ने हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर शादी की, ट्रक में घर का सामान भर ले गई

जयपुर में कुंवारा बताकर एक महिला के दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर महिला ने युवक को शादी के लिए राजी किया था। साथ रहने के दौरान लाखों रुपए खर्च करवाए। इसके बाद घर का सामान ट्रक में भरकर फरार हो गई। करधनी थाने में पीड़ित पति ने धोखेबाज पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI राजपाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जयपुर के रहने वाले 32 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह धार्मिक अनुष्ठान का काम करता है। साल-2019 में कथा आयोजन के दौरान उसकी मुलाकात पूजा (बदला हुआ नाम) से हुई थी। बातचीत के दौरान पूजा ने गृह दोष मिटाने के लिए घर पर पूजा करवाने की बात कही। पूजा कराने के लिए घर बुलाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर धमकाया- चुपचाप यहां नहीं बैठे तो शोर मचाकर आस-पड़ोसियों को बुला लेगी। जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। धमकी देकर उसका वीडियो बना लिया। शादी नहीं करने पर झूठे केस में फंसाकर बदनाम करने की धमकी दी।

शादी कर रहने लगी साथ

दिसम्बर-2019 में पूजा उसे अपने साथ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ले गई। गाजियाबाद में खुद को अविवाहित बताकर आर्य समाज में शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसके बाद जयपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। काम पर जाने के बाद घर पर अनजान लोग आने-जाने लगे। एतराज जताते हुए मकान मालिक ने घर खाली करवा लिया।

दूसरी जगह लोन लेकर मकान बनाकर रहने के दौरान भी अनजान लोगों का आना-जाना बंद नहीं हुआ। नवम्बर-2024 में घर आने पर दो लड़के मौजूद मिले। इनमें से एक लड़का उनके घर ही रहने लगा। विरोध करने पर पूजा ने धमकाया- ये एक बहुत बड़ी गैंग का शूटर है, जेल से छुटकर आया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

घर मिला खाली, शादीशुदा का चला पता

जनवरी-2024 के पहले सप्ताह में वह किसी काम से बाहर गया था। 7 जनवरी को वापस आने पर घर खाली मिला। आस-पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि 5 जनवरी को कुछ लोगों के साथ पत्नी कैश-गहने के साथ घर का सामान-फर्नीचर ट्रक में भरकर ले गई है। जानकारी करने पर पता चला कि कुंवारा बताकर पूजा ने उससे शादी की है। उसके एक बेटा भी है। शादीशुदा होने के बाद भी साल-2019 में खुद को कुंवारा बताकर आर्य समाज में शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट बना लिया। दो साल बाद फरवरी-2021 में पूजा का अपने पहले पति से सहमति से तलाक हुआ है। धोखे का पता चलने पर पीड़ित ने कोर्ट से आदेश करवाकर करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर