Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस सुरक्षा में घूमे यूट्यूबर एल्विश यादव:साथी युवक बोला- 10 थानों की गाड़ियां जुड़ेंगी, पुलिस अफसर बोले- कोई एस्कॉर्ट नहीं दी

जयपुर में पुलिस सुरक्षा में घूमे यूट्यूबर एल्विश यादव:साथी युवक बोला- 10 थानों की गाड़ियां जुड़ेंगी, पुलिस अफसर बोले- कोई एस्कॉर्ट नहीं दी

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। वे जयपुर में विजिट के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट के साथ शहर में घूमते नजर आए। हालांकि एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने पुलिस एस्कॉर्ट भेजने से इनकार किया है।

दरअसल, एल्विश यादव सांभर में अपने नए गाने की शूटिंग के लिए 8 फरवरी को जयपुर आए थे। इस दौरान एल्विश ने ब्लॉग वीडियो शूट किए।

इसमें जयपुर पुलिस की चेतक को होटल तक एस्कॉर्ट करते देखा गया। सुबह जब वे सांभर के लिए रवाना हुए, तो पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स 112 कार उनकी गाड़ी को एस्कॉर्ट कर रही थी।

वीडियो में यह भी देखा गया कि बगरू टोल पर एल्विश यादव की गाड़ी का टोल नहीं लगा, क्योंकि पुलिस एस्कॉर्ट की मौजूदगी में उनकी गाड़ी को बिना रोके निकलने दिया गया। यह वीडियो खुद एल्विश की गाड़ी के अंदर से शूट किया गया है। इसमें उनकी गाड़ी के आगे पुलिस एस्कॉर्ट करती दिखाई दे रही है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूब एल्विश यादव के साथ कार में दो युवक भी मौजूद थे।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूब एल्विश यादव के साथ कार में दो युवक भी मौजूद थे।

युवक बोला- 10 थानों की चेतक जुड़ेंगी

ब्लॉग में एल्विश अपनी कार में बैठे युवक से पूछता है कि यह चेतक गाड़ी क्या होती है? युवक बोला- यह सुरक्षा के लिए है। रास्ता क्लियर करने के काम आती है।

फिर एल्विश पूछता है कि यही गाड़ी हमें आगे तक एस्कॉर्ट करेगी? इस पर युवक ने कहा- यह हर थाने पर चेंज होगी। इस पर एल्विश पूछते हैं कि हमारी होटल तक कितनी चेतक लगेंगी।

इस पर युवक ने कहा- लगभग 10 थानों की चेतक इस दौरान जुड़ेंगी। अभी तो चेतक चल रही है, सुबह और भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा, जिसमें 112 वाली गाड़ी चलेगी।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एल्विश यादव के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एल्विश यादव के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

पूर्व मंत्री के साथ फोटो, लोगों ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एल्विश यादव के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने लिखा- आज जयपुर आवास पर यूट्यूबर एल्विश यादव से मुलाकात हुई।

उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया कि ‘आप जैसे सीनियर कांग्रेस लीडर के लिए आज की तारीख में इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है…? जश्न मनाइए और पार्टी कीजिए अब तो।

रात को भी एल्विश को चेतक एस्कॉर्ट करती दिखी।
रात को भी एल्विश को चेतक एस्कॉर्ट करती दिखी।

अधिकारी बोले- एल्विश को चेतक नहीं दी

जवाहर सर्किल थाने के एसएचओ मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि थाने की तरफ से एल्विश को पुलिस सुरक्षा में चेतक नहीं दी गई है। उसके आने की भी जानकारी नहीं है।

कभी भीड़ हो जाती है तो जरूर भेज देते हैं। पिछले दिनों विक्की कौशल के लिए सुरक्षा भेजी गई थी। बगरू थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि एल्विश कौन है, मैं इन्हें नहीं जानता।

हमारी तरफ से किसी भी प्रकार की एस्कॉर्ट इन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गई है। एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि एल्विश यादव के लिए किसी ने एस्कॉर्ट भेजी होगी।

हमारे यहां से कोई गाड़ी नहीं गई है। आयुक्तालय से किसी प्रकार की कोई एस्कॉर्ट एल्विश को नहीं भेजी गई है।

एल्विश यादव सांभर में अपने नए गाने की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
एल्विश यादव सांभर में अपने नए गाने की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

जयपुर में युवक को एल्विश ने मारा था थप्पड़

यूट्यूबर एल्विश यादव कुछ महीनों पहले भी जयपुर आए थे। एल्विश ने एक रेस्टोरेंट में बैठे युवक को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

इस वीडियो पर सफाई देते हुए एल्विश ने कहा था कि मुझे न लड़ाई करने का शौक है, न हाथ उठाने का शौक है। मैं अपने काम से काम रखकर नॉर्मल चलता हूं।

जो फोटो खिंचवाने को कहता है, फोटो खिंचवाता हूं। तुम्हें दिख रहा है कि साथ में पुलिस भी चल रही है। कमांडो भी हैं। कुछ गलत कर दिया और पता नहीं चलेगा, लेकिन अगर कोई मुझे मां-बहन की गाली देगा तो मैं नहीं छोड़ूंगा।

उसने मुझे बोला और मैंने जाके उसे दे दिया। उसने गाली बकी तो मैंने उसे दे दिया (थप्पड़ मार दिया)। मैं अपने स्टाइल का हूं। वो मुंह से बोलता है, हम मुंह से नहीं बोल पाते भाई।’

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर