Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस ने फरार इनामी बदमाश को पकड़ा:राजस्थान हाईकोर्ट का बताता था गजेटेड ऑफिसर, गवर्नमेंट जॉब लगाने का देते था झांसा

जयपुर पुलिस ने फरार इनामी बदमाश को पकड़ा:राजस्थान हाईकोर्ट का बताता था गजेटेड ऑफिसर, गवर्नमेंट जॉब लगाने का देते था झांसा

जयपुर पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है। राजस्थान हाईकोर्ट में गजेटेड ऑफिसर बताकर लोगों को गवर्नमेंट जॉब लगाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। महेश नगर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया- इनामी बदमाश नरेश कुमार (45) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मंगोलपुरी दिल्ली को अरेस्ट किया है। वह जयपुर में एनआरआई कॉलोनी रोढ रामनगरिया व लक्ष्मी नगर निवारू रोड झोटवाड़ा का रहने वाला है। राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर असिस्टेंट के पद पर जॉब लगाने का झांसा देकर आरोपी नरेश ने 11 लाख रुपए हड़प लिए थे। महेश नगर थाने में दर्ज मामले में पुलिस पिछले तीन साल से उसकी तलाश कर रही थी।

दिसम्बर-2024 में फरार चलने के कारण नरेश के ऊपर 8 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पिछले तीन साल से वह दिल्ली सहित अन्य जगहों पर अपने ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। स्पेशल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट किया। आरोपी नरेश कुमार बहुत ही चालाक और शातिर किस्म का क्रिमिनल है। स्वयं को राजस्थान हाईकोर्ट में गजेटेड ऑफिसर बताकर हाईकोर्ट में सीनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर जॉब लगाने का झांसा देकर रुपए ऐंठता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास