Home » राजस्थान » जूली बोले-सरकार सोती रहे तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं:सीकर गैंगरेप मामले पर पोस्ट शेयर की; गांव से किडनैप कर ले गए थे 4 आरोपी

जूली बोले-सरकार सोती रहे तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं:सीकर गैंगरेप मामले पर पोस्ट शेयर की; गांव से किडनैप कर ले गए थे 4 आरोपी

सीकर में नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा- जब सरकार सोती रहे, तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं। जूली ने इस घटना को दिल दहला देने वाली बताया और कहा- भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन हकीकत यह है कि आज बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मैं इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

बता दें कि सीकर में नाबालिग को 4 युवक गांव से किडनैप कर ले गए थे। इसके बाद उसे झुंझुनूं के ग्रामीण इलाके में छोड़ गए थे। पता चलने पर नाबालिग की मां ने रविवार को मामला दर्ज करवाया था।

रविवार को दर्ज करवाया था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, सीकर के ग्रामीण इलाके में 16 से 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मुकदमा उसकी मां ने रविवार को दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में अब तक 1 आरोपी को डिटेन किया जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है।

अश्लील वीडियो बना कर धमकाया

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने गांव से ही बहला कर नाबालिग को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जिसे वायरल करने और लड़की को जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप वारदात को अंजाम दिया।

झुंझुनूं से लेकर आए थे परिजन

घटना के बाद चारों आरोपी लड़की को झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौड़जी की तरफ छोड़कर फरार हो गए। पास ही एक मैरिज गार्डन था, वहां जाकर पीड़िता ने अपने घरवालों के नंबर बताए। जिसके बाद उसके जरिए पीड़िता की उसके घरवालों से बात हुई। इसके बाद परिजन ही नाबालिग को वहां से लेकर आए। फिलहाल मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की की उम्र करीब 16 से 17 साल है। गैंगरेप करने वाले आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग लड़की के गांव का ही रहने वाला है। मामले में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर