Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में इंडिया एनर्जी वीक-2025 की शुरुआत, पीएम मोदी बोले-भारत तेज गति से बढ़ रहा आगे, अगले दो दशक बेहद अहम

दिल्ली में इंडिया एनर्जी वीक-2025 की शुरुआत, पीएम मोदी बोले-भारत तेज गति से बढ़ रहा आगे, अगले दो दशक बेहद अहम

नई दिल्ली: दिल्ली में इंडिया एनर्जी वीक-2025 की शुरुआत हो गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया. इंडिया एनर्जी वीक पर पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा. भारत के लिए अगले दो दशक बेहद अहम है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के एनर्जी सेक्टर में नई संभावाएं है. 10 साल में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना. भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले हासिल कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा ​कि भारत अपनी हाइड्रोकार्बन क्षमता बढ़ा रहा. 21वीं सदी भारत की सदी है.

विकसित भारत के लिए अगले 2 दशक बहुत महत्वपूर्ण:

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम के वर्चुअल उद्घाटन पर कहा कि विकसित भारत के लिए अगले 2 दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं और अगले 5 वर्षों में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं, हमारे कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं. हमारे ये लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी लग सकते हैं लेकिन भारत ने गत 10 सालों में जो हासिल किया है, उससे यह विश्वास पैदा हुआ है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. गत 10 सालों में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश है.

लोकल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा फोकस:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में अनेक खोजों और बढ़ते पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ रही है और इसके कारण आने वाले समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग भी बढ़ने वाला है. इन सभी क्षेत्रों में आपके लिए निवेश के अवसर बन रहे हैं. आज भारत में मेक इन इंडिया, लोकल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा फोकस है. भारत में PV मॉड्यूल समेत अनेक प्रकार के हार्डवेयर के निर्माण की बहुत संभावनाएं हैं.हम लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट कर रहे हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान