Home » राजस्थान » जयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:घर में अकेला देख घुसा पड़ोसी, शोर मचाने पर भाग निकला

जयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:घर में अकेला देख घुसा पड़ोसी, शोर मचाने पर भाग निकला

जयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर आरोपी नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दरिंदगी की। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकला। शिप्रापथ थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी नाबालिग पड़ोसी को पकड़ लिया। मामले की जांच एडि. डीसीपी ललित शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- शिप्रापथ की रहने वाली 6 साल की बच्ची के साथ नाबालिग पड़ोसी ने रेप किया। मंगलवार को बच्ची के माता-पिता उसे घर पर छोड़कर मजदूरी करने गए थे। पीछे से घर में मासूम को अकेला पाकर 17 साल का आरोपी पड़ोसी पहुंच गया। डरा-धमकाकर आरोपी नाबालिग पड़ोसी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया।

रोते हुए मिली बच्ची

देर शाम परिजनों के पहुंचने पर मासूम रोते हुए मिली। जैसे-तैसे चुप करवाकर पूछने पर आरोपी पड़ोसी की करतूत बताई। बच्ची के साथ रेप का पता चलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को लोगों ने सूचना दी। शिप्रापथ थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर तुरंत शिकायत दर्ज की। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस का पता चलने पर आरोपी नाबालिग पड़ोसी घर से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर देर रात ट्रेस आउट कर उसको पकड़ लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास