Home » राजस्थान » देसी कट्टा लेकर घूमते युवकों को पकड़ा:दोनों वारदात करने की फिराक में थे, हथियार जब्त

देसी कट्टा लेकर घूमते युवकों को पकड़ा:दोनों वारदात करने की फिराक में थे, हथियार जब्त

अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहे 20 साल के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। युवकों को अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर पायल गार्डन के पास से पकड़ा है।

अरावली विहार थाने के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल ने बताया- अरावली विहार थाने में रात को सूचना मिली थी कि पायल गार्डन के पास कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर एएसआई इशराक पहुंचे तो दो युवक मिले।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चंद उर्फ चंदा पुत्र शंकर कश्यप और अभिषेक पुत्र बाबूलाल निवासी अखैपुरा बताया। उनके पास से अवैध देसी कट्टा जब्त किया गया। फिलहाल दोनों ने अवैध हथियार लाने की जानकारी नहीं दी है। युवकों की उम्र 20 साल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास