Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में बच्चों के कंचा खेलने के विवाद में तलवारबाजी:पत्थरों से भी एक-दूसरे पर हमला, थाने पहुंची भीड़ पर डंडे बरसाए, 8 लोग घायल

अजमेर में बच्चों के कंचा खेलने के विवाद में तलवारबाजी:पत्थरों से भी एक-दूसरे पर हमला, थाने पहुंची भीड़ पर डंडे बरसाए, 8 लोग घायल

अजमेर में बच्चों के कंचे खेलने में हुई विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठी से हमला हुआ। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने लोगों को समझाइश का प्रयास किया।

इस बीच एक पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। भीड़ और नारेबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को बाहर खदेड़ा।

वहीं, इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हुए है। हालात न बिगड़ें इसके लिए 9 थानों का जाब्ता तैनात किया गया है। घटना लौंगिया क्षेत्र में सोमवार देर शाम की ही। लोंगिया मोहल्ला निवासी संजय भट्ट ने 13 लोगों पर नामजद सहित 40 लोगों पर हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है।

पुलिस पर भी फेंके पत्थर

लौंगिया मोहल्ला निवासी भारती ने बताया कि बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। तभी 30 से 40 लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। परिवार के कई लोगों के चोट आई है। हमला करने वाले लोगों के हाथ में तलवार, धारदार हथियार, लकड़ी, हॉकी और पत्थर थे।

एक पक्ष की महिलाओं ने भी हमला किया है। करीब 7 से 8 लोग हमारे घायल हुए हैं। मदद के लिए पुलिस को कॉल किया था। पुलिस पर भी पत्थर फेंक कर हमला किया था। हमला करने वाले लोग विशेष समुदाय से जुड़े हुए हैं। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मौके पर शांति है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अब देखिए घटना से जुड़े PHOTOS…

एक घर की छत पर फेंक गए ईंट और पत्थर। मौके पर शांति है और पुलिस बल तैनात है।
एक घर की छत पर फेंक गए ईंट और पत्थर। मौके पर शांति है और पुलिस बल तैनात है।
मारपीट के बाद एक पक्ष थाने पहुंच गया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
मारपीट के बाद एक पक्ष थाने पहुंच गया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
लौंगिया क्षेत्र में सोमवार रात से पुलिस बल तैनात है। एसपी सहित जिले के बड़े अधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
लौंगिया क्षेत्र में सोमवार रात से पुलिस बल तैनात है। एसपी सहित जिले के बड़े अधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर