Home » राजस्थान » जयपुर में सुबह-सुबह बारिश, 9 जिलों के लिए अलर्ट:जोधपुर, बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बूंदाबांदी, ओले गिरने की चेतावनी

जयपुर में सुबह-सुबह बारिश, 9 जिलों के लिए अलर्ट:जोधपुर, बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बूंदाबांदी, ओले गिरने की चेतावनी

जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में बादल छाए हैं, जिससे बारिश के आसार हैं। इससे पहले सोमवार की देर रात जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों (पाकिस्तान सीमा से सटे) में भी मौसम बदला और हल्की बारिश-बूंदाबांदी का दौर चला। आज (मंगलवार) 9 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदले इस मौसम का प्रभाव अगले दो दिन यानी 20 फरवरी तक देखने को मिल सकता है। 19 फरवरी के दिन इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस दिन बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिरने की आशंका है। 30-40 KM की स्पीड से आंधी भी चलेगी।

जयपुर में मंगलवार तड़के मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बदला कि राजधानी तरबतर हो गई।
जयपुर में मंगलवार तड़के मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बदला कि राजधानी तरबतर हो गई।

श्रीमाधोपुर (सीकर) और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। सुबह 8:30 बजे तक शहर में रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीकर के श्रीमाधोपुर और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे से हल्की बारिश हुई।
सीकर के श्रीमाधोपुर और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे से हल्की बारिश हुई।

फतेहपुर (सीकर) में मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। मौसम में ठंडक घुलने से तापमान में गिरावट आई है। 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

सीकर के फतेहपुर में भी मंगल सुबह कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
सीकर के फतेहपुर में भी मंगल सुबह कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) क्षेत्र में बारिश के आसार बने हुए हैं। आसमान में चारों तरफ बादल छाए हुए हैं। क्षेत्र का सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हैं।
नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हैं।

टोंक की दूनी तहसील के घाड़ पंचायत मुख्यालय पर हल्की माध्यम बारिश हुई। सुबह 7.45 बजे बारिश शुरू हुई थी। बारिश का दौर करीब 20 मिनट तक चला। अब भी बादल छाए हुए हैं।

टोंक के दूनी तहसील के इलाकों में मंगलवार सुबह 20 मिनट के लिए बारिश हुई थी।
टोंक के दूनी तहसील के इलाकों में मंगलवार सुबह 20 मिनट के लिए बारिश हुई थी।

सोमवार की रात बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में बादल छाए और कई जगह हल्की से मध्यम गति में हवा चली। बाड़मेर में सीमावर्ती एरिया में कई जगह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव से यहां तापमान में गिरावट हुई। लोगों को वापस रात में तेज सर्दी का अहसास हुआ।

करौली के टोडाभीम में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
करौली के टोडाभीम में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

टोडाभीम (करौली) में मंगलवार सुबह 7 बजे से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। सुबह 9 बजे तक रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहा।

जयपुर के मालवीय नगर इलाके में भी बारिश का दौर जारी है।
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में भी बारिश का दौर जारी है।

बाड़मेर सबसे गर्म, 35 के पार पहुंचा पारा बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर के भी कुछ एरिया में इसी तरह का मौसम रहा। यहां कल दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में तापमान 33.2, जैसलमेर में 32.1, बीकानेर में 31.3, गंगानगर में 28.2, चित्तौड़गढ़ में 33.8, भीलवाड़ा में 31, उदयपुर में 30.8, जयपुर में 29.5 और चूरू में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के बूंदाबांदी शुरू हुई थी। बाद में यही बूंदें बारिश में बदल गईं।
राजधानी जयपुर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के बूंदाबांदी शुरू हुई थी। बाद में यही बूंदें बारिश में बदल गईं।

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता हिंडौन (करौली) में मंगलवार सुबह 8 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। 10.30 बजे तक हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। सरसों की कटाई जारी रहने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है। इस बारिश से नुकसान की आशंका है। पिछले दो हफ्तों से तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस तक था, लेकिन मंगलवार इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हिंडौन (करौली) में मंगलवार सुबह 8 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ था।
हिंडौन (करौली) में मंगलवार सुबह 8 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ था।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर