Home » राजस्थान » उदयपुर में राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन:’एक जल सुरक्षित राष्ट्र‘ थीम पर क्राफ्रेंस, सबसे पहले 12 प्रतिरूपी घड़ों में भरा पानी

उदयपुर में राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन:’एक जल सुरक्षित राष्ट्र‘ थीम पर क्राफ्रेंस, सबसे पहले 12 प्रतिरूपी घड़ों में भरा पानी

देश में जल प्रबंधन व संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘‘वाटर विजन-2047‘‘ उदयपुर में आज शुरू हुई। राष्ट्रीय जल मिशन, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए है।

कोड़ियात स्थित अनंता रिसॉर्ट में शुरू हुई क्रॉफ्रेंस में आए मेहमानों का राजस्थानी कलाकारों ने अपनी परम्परा से स्वागत किया। इस दौरान नगाडे भी बजाए गए। कार्यक्रम स्थल पर पाटिल और सीएम का स्वागत किया गया। इससे पहले पूर्व में भोपाल में हुई क्राफ्रेंस को लेकर जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला में देश के जल संकट और बारिश के पानी संचय को लेकर चर्चा की जाएगी। जिन राज्यों के मॉडल अच्छे होंगे उनकी जानकारी दूसरे राज्यों को शेयर की जाएगी। इससे पहले इसका आगाज जलों के प्रतिरूपी घड़ों में भरे पानी को प्रतिरूपी घड़े में पाटिल और सीएम ने मिलाया।

काफ्रेंस में अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधि
काफ्रेंस में अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधि

ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आदि भी शामिल हुए है। इसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, जल संसाधन, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन एवं पर्यावरण मंत्री और अधिकारी इसमें हिस्सा ले रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान