Home » राजस्थान » ​​​​​​​महाकुंभ के कारण राजस्थान की 10 ट्रेन कैंसिल की गईं:अधिकारी बोले- रेलवे कई ट्रेनों के रेक का उपयोग स्पेशल ट्रेनों में कर रहा

​​​​​​​महाकुंभ के कारण राजस्थान की 10 ट्रेन कैंसिल की गईं:अधिकारी बोले- रेलवे कई ट्रेनों के रेक का उपयोग स्पेशल ट्रेनों में कर रहा

महाकुंभ के चलते रेलवे ने प्रयागराज और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। वहीं, एक ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- महाकुंभ के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इससे जयपुर समेत राजस्थान के अन्य शहरों से प्रयागराज और पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे कई ट्रेनों के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कर रहा है। इससे उनकी कैंसिलेशन अवधि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, दिल्ली से चलने वाली एक ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

रूट डायवर्ट ट्रेन

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633) – 19 फरवरी 2025 को बीकानेर से चलने वाली यह ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा के रास्ते जाएगी। पहले यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर जाती थी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेन

तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस (14085) – 18 फरवरी 2025 को तिलक ब्रिज से न चलकर नई दिल्ली से चलेगी। ये तिलक ब्रिज-नई दिल्ली सेक्शन पर आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

महाकुंभ की भीड़ से ट्रेनों पर असर

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- महाकुंभ मेले के यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के लिए कई ट्रेनों के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में किया जा रहा है। इस वजह से कई नियमित ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान