Home » राजस्थान » राजस्थान में एक साल में 1.25 लाख भर्तियां होंगी:प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरी दिलवाएगी सरकार, 2 लाख परिवारों को मिलेंगे पट्‌टे

राजस्थान में एक साल में 1.25 लाख भर्तियां होंगी:प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरी दिलवाएगी सरकार, 2 लाख परिवारों को मिलेंगे पट्‌टे

वित्त मंंत्री दीया कुमारी अपने तीसरे बजट में 150 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। मुफ्त बिजली के लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी।

जिनके घरों पर स्पेस नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर उन्हें लाभ दिया जाएगा। बजट में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन की भी घोषणा की गई है।

जयपुर से बीआरटीएस सिस्टम हटाने के साथ मेट्रो के नए फेज की भी घोषणा की गई है। दीया कुमारी ने राजस्थान में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की भी बजट में घोषणा की है। वहीं, पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

अगले एक साल में 1500 हैडपंप और एक हजार ट्यूबवेल्स भी राजस्थान में लगाए जाएंगे। बजट भाषण की शुरुआत करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है।

प्रदेश 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले बजट की 73 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर दिया।

राजस्थान के बजट से जुड़ी PHOTOS…

बजट सूटकेस के साथ दीया कुमारी और वित्त विभाग के अधिकारी।
बजट सूटकेस के साथ दीया कुमारी और वित्त विभाग के अधिकारी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर