Home » राजस्थान » इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग:शोरूम बंद करने के आधा घंटे में लगी भीषण आग,साढे 7 बजे की थी दुकान बंद रात 8 बजे लगी आग

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग:शोरूम बंद करने के आधा घंटे में लगी भीषण आग,साढे 7 बजे की थी दुकान बंद रात 8 बजे लगी आग

सीकर रोड पर ढेहर का बालाजी स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में मंगलवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। अचानक शोरूम से उठी आग की लपटों से आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर दमकल और विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विद्याधर नगर थाना सीआई राकेश ख्यालिया ने बताया कि आग प्रशांत शर्मा के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी थी। प्रशांत रात करीब 7:30 बजे शोरूम बंद कर के घर चले गए थे। आगजनी में शोरूम में रहे फ्रीज, एसी, टीवी समेत अन्य उपकरण जल गए। शोरूम में आग की जानकारी मिलने पर प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की पूरी दुकान आग की चपेट में हैं। आग इतनी विकराल थी की पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी काली कराया। वहीं इलाके की लाइट बंद की। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुकान में आग शॉर्ट सर्किल के कारण लगी हैं फिर भी आग लगने के कारणों पर जांच की जाएगी। वहीं पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि उसका लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान