Home » राजस्थान » जयपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया मर्डर:सोते हुए पति का सिर फोड़ा, बचने के लिए नाटक करती रही

जयपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया मर्डर:सोते हुए पति का सिर फोड़ा, बचने के लिए नाटक करती रही

जयपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी के अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। प्लानिंग के तहत खेत में सोते हुए पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की थी। प्रेमी व खुद को बचाने के लिए रोते हुए चिल्लाने का ड्रामा किया था। बस्सी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को पकड़ने के बाद उसके फरार प्रेमी को बुधवार दोपहर अरेस्ट कर लिया।

IPS (प्रोविजनल) अभिजीत पाटिल ने बताया- चैनपुरा में धर्मपुरावाली ढाणी निवासी नेहनूराम (28) की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। उसके बड़े भाई ओमप्रकाश मीणा ने बताया- 5 फरवरी की रात छोटा भाई नेहनूराम व उसकी पत्नी गरिमा हमारे खेतों पर रखवाली के लिए गए थे। रात करीब 11:45 बजे नेहनूराम की पत्नी गरिमा के बचाओ-बचाओ चिल्लान की आवाज आई।

खेतों में पहुंचने पर भाई नेहनूराम के सिर पर कई चोटे आई हुई थी। बेहोश पड़े भाई नेहनूराम के सिर से खून बह रहा था। सदमे में पहुंची गरिमा रोते हुए चिल्ला रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में नेहनूराम को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी बार-बार बयान बदलती रही

बस्सी थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हत्या का मामला दर्ज कर अनजान हमलावर की तलाश शुरू की गई। पूछताछ के दौरान नेहनूराम की पत्नी के बार-बार बयान बदलने पर शक जाहिर हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी गरिमा ने प्रेमी शिव कुमार मीणा के साथ मिलकर पति की सिर फोड़कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पत्नी गरिमा को अरेस्ट किया। प्रेमिका के अरेस्ट होने का पता चलते ही आरोपी प्रेमी फरार हो गया। हत्या के मामले में फरार प्रेमी शिव कुमार मीणा उर्फ लोकेश (27) निवासी चैनपुरा बस्सी की तलाश में पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर