Home » राजस्थान » जयपुर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़:मैरिज गार्डन के बाथरुम में छिपा था बदमाश, विरोध कर शोर मचाने पर पीटा

जयपुर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़:मैरिज गार्डन के बाथरुम में छिपा था बदमाश, विरोध कर शोर मचाने पर पीटा

जयपुर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सगाई प्रोग्राम के दौरान मैरिज गार्डन के बाथरुम में बदमाश छिपाकर बैठा हुआ था। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह दबाकर नाबालिग को पीटा। श्याम नगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया- मामला श्याम नगर इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन का है। मैरिज गार्डन में सगाई का प्रोग्राम चल रहा था। मैरिज गार्डन के महिला बाथरुम में मजदूरी करने वाला आरोपी छिपकर बैठ गया। प्रोग्राम में शामिल होने आई 9 साल की बच्ची के बाथरुम में जाने पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया। बाथरुम का गेट बंद कर आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की।

विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह दबाकर पीटा। बहन की आवाज सुनकर भाई के वहां पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। श्याम नगर थाने में नाबालिग बच्ची के परिजनों ने शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की। तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने दबिश देकर आरोपी को ढूंढ कर अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान