Home » राजस्थान » ‘दांतों से काटा…चीख दबाने के लिए मुंह में ठूंसा कपड़ा’:दरिंदों ने डेढ़ साल तक किया रेप, भाई को भेजा वीडियो, नाबालिग ने भास्कर को बताई आपबीती

‘दांतों से काटा…चीख दबाने के लिए मुंह में ठूंसा कपड़ा’:दरिंदों ने डेढ़ साल तक किया रेप, भाई को भेजा वीडियो, नाबालिग ने भास्कर को बताई आपबीती

QuoteImage

रेप के दौरान आरोपी मुंह में कपड़ा ठूंस देता था ताकि मेरी चीख किसी को सुनाई न दे। एक बार उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मेरे प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट डाला।

QuoteImage

ये दर्द है रेप, ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण झेलनी वाली टोंक जिले की 14 साल की दलित लड़की का। छह दरिंदों ने डेढ़ साल तक उसे फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया।

मामला सामने आने के बाद भास्कर रिपोर्टर ने लड़की और उसके पिता से बात की।

आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पहले लड़की से दोस्ती की। फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों के साथ उसका रेप किया। -प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पहले लड़की से दोस्ती की। फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों के साथ उसका रेप किया। -प्रतीकात्मक तस्वीर

पहले पढ़िए लड़की ने क्या कहा..

डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए मैं उसके संपर्क में आई। उसने मुझे मैसेज भेजा और इंस्टा पर डाले एक वीडियो की तारीफ की। मैंने भी थैंक्यू का मैसेज भेज दिया। उसने दोबारा मैसेज भेजा। मैं समझ ही नहीं पाई कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हो गई।

उसने मेरे मोबाइल नंबर लिए। फोन पर भी हमारी बात होने लगी। शुरुआत में वो मुझसे बहुत अच्छे से बात करता था। वो मुझसे मिलने मेरे घर के आसपास भी आता था। एक दिन उसने मुझसे मेरे आपत्तिजनक वीडियो मांगे। शुरुआत में मैंने मना कर दिया, लेकिन फिर मैं उसकी बातों में आ गई। मैंने कुछ वीडियो बनाए और उसके मोबाइल और स्नैपचैट पर भेज दिए।

वीडियो भेजने के बाद उसने वो वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। मुझे ब्लैकमेल करने लगा। मैं बहुत डर गई थी। समझ नहीं आ रहा था, क्या करूं? उसने मुझसे पैसे मांगे। मैंने किसी तरह चार हजार रुपए उसे दिए। फिर भी उसने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। बार-बार पैसे की डिमांड करता। मैं घरवालों से बार-बार किसी ने किसी बहाने पैसे मांगती और उसे दे देती।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार मेरे साथ रेप किया। एक बार तो उसने पिस्तौल के साथ अपनी फोटो भेजकर धमकी दी कि अगर मैंने किसी को कुछ भी बताया तो वो मुझे और मेरे परिवार को मार डालेगा। रेप के दौरान आरोपी मुंह में कपड़ा ठूंस देता था ताकि मेरी चीख किसी को न सुनाई दे। एक बार उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मेरे प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट डाला।

मेरे पास उसके देने के लिए पैसे नहीं बचे तो उसने मेरा वीडियो अपने दोस्त अरबाज को भेज दिया।

आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो वो उसे और उसके परिवार को मार डालेगा।
आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो वो उसे और उसके परिवार को मार डालेगा।

आरोपी के दोस्तों ने भी किया रेप पीड़ित लड़की के पिता ने बताया- अरबाज ने भी मेरी बेटी से संबंध बनाने के लिए धमकाया। एक दिन मेरी बेटी जा रही थी। अरबाज ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाया और एक कैफे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद अरबाज ने अपने अन्य दो दोस्तों को भी वो वीडियो शेयर किया। उन लोगों ने भी मेरी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन दोनों उसे जबरन कार में बैठाकर बनास नदी हाईवे ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ रेप किया।

मेरी बेटी ने सभी के नंबर ब्लॉक कर दिए तो नाबालिग आरोपी ने फिर से उस पर दबाव डालने की कोशिश की। एक दिन जबरन उसे मोपेड पर बिठाकर एक नाबालिग दोस्त के पिता के निर्माणाधीन मकान पर ले गया। वहां अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ उसका रेप किया।

लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई 13 फरवरी 2025 को आरोपी ने लड़की की स्नैपचैट से उसी के भाई को उसके आपत्तिजनक वीडियो भेजे तो मामले का खुलासा हुआ। भाई ने आरोपी से वीडियो हटाने की विनती की, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया।

टोंक एसपी विकास सांगवान ने बताया- कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक वीडियो आपस में शेयर किए। उन्हीं वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। पीड़ित के परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित के 164 के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर