Home » राजस्थान » स्कूटी में सवार महिला की बदमाशों ने तोड़ी चैन:स्कूल से अपने बच्चे को ला रही थी महिला,वारदात के बाद पीछा भी करने का किया प्रयास

स्कूटी में सवार महिला की बदमाशों ने तोड़ी चैन:स्कूल से अपने बच्चे को ला रही थी महिला,वारदात के बाद पीछा भी करने का किया प्रयास

जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में स्कूटी पर बच्चे के साथ घर लौट रही महिला के साथ बदमाश ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात के बाद भागा तो महिला ने हिम्मत दिखाई और उसका पीछा किया लेकिन बच्चा साथ होने कारण महिला कुछ दूर जाकर रुक गई। पीड़िता के पति की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

पीड़िता के पति राहुल कुमार सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी हर दिन की तरह 18फरवरी को दोपहर करीब सवा 1 बजे बेटे को बनसल पब्लिक स्कूल से लेने गई थी। स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में Green Oz hotel के पास एक बदमाश काली बाइक पर हैलमेट लगाकर आया और पीछे से गले पर झपट्टा मार कर सोने की चैन तोड़ ली। जिस पर महिला कुछ सैकेंड के रुकी और खुद को सम्भालने के बाद उस ने बदमाश का पीछा करना शुरू किया। महिला मनीषा ने बताया कि आरोपी की बाइक के पीछे RJ 14 लिखा हुआ था। बदमाश ओवर स्पीड में बाइक चला कर गायब हो गया। बच्चा साथ होने कारण वह रुक गई।

एसआई रेखा चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही हैं। जल्द बदमाश को पकड़ा जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान