Home » राजस्थान » 88,900 के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत:चांदी प्रति किलो की कीमत पहुंची एक लाख रुपए पार

88,900 के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत:चांदी प्रति किलो की कीमत पहुंची एक लाख रुपए पार

डॉलर की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ ही भारतीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद स्टैंडर्ड सोने की कीमत 88 हजार 900 रुपए के ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत एक लाख रुपए को पार कर गई है। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक कुछ दिनों में ही 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 90 हजार रुपए को पार कर सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88 हजार 900 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 700 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 70 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 57 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी पंकज सोनी ने बताया कि अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में अगर बाजार में इसी तरह का रहेगा। तो अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍यों कि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर