Home » राजस्थान » जयपुर में बिजनेसमैन से दोस्ती कर महिला ने अश्लील-वीडियो बनाए:झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, गहने और कीमती सामान लिया

जयपुर में बिजनेसमैन से दोस्ती कर महिला ने अश्लील-वीडियो बनाए:झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, गहने और कीमती सामान लिया

जयपुर में एक युवती के ब्लैकमेल कर बिजनेसमैन से 10 लाख रुपए की डिमांड करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलर युवती ने दोस्ती कर शारीरिक संबंध के बनाए वीडियो से ब्लैकमेल कर गहने-कीमती सामान ऐंठ लिए। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक मुश्त 10 लाख रुपए देने पर पीछा छोड़ने की डिमांड रखी। करधनी थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI चमनलाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- कालवाड़ रोड के रहने वाले 36 साल के बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका मोबाइल का स्टोर है। करीब 9 महीने पहले मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए आरोपी युवती आई थी। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि करीब 6 महीने पहले युवती ने उससे शादी करने का ऑफर रखा। पहले से शादीशुदा होने की बताने पर भी मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। चोरी-छिपे शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी युवती ने वीडियो बना लिया।

डबल बेड, एलईडी, मोबाइल, सोने की दो रिंग ऐंठ ली

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डबल बेड, एलईडी, मोबाइल, सोने की दो रिंग, बाली, लोंग व चांदी की पायजेब ऐंठ ली। नाजायज मांग बढ़ने पर ओर कुछ भी नहीं दे सकने की कहा। ब्लैकमेलर युवती ने धमकाते हुए एक मुश्त 10 लाख रुपए देने पर वीडियो डिलीट कर पीछा छोड़ने की डिमांड रखी। बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित बिजनेसमैन ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास