Home » राजस्थान » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में 2 की मौत:2 कारों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल; अलवर की ओर जाते वक्त नांगल क्षेत्र में हादसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में 2 की मौत:2 कारों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल; अलवर की ओर जाते वक्त नांगल क्षेत्र में हादसा

दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटनाक्रम सोमवार सुबह नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 200 के पास हुआ, जहां एक कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को इलाज के लिए ​जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो लालसोट से भाण्डारेज की तरफ की लेन में एक कार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसमें सवार 3 लोग जख्मी हालत में थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी यूनिट में जांच के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की पहचान शाहपुरा के रामचंद्रपुरा निवासी इंद्राज चौधरी व दूसरे की अचरोल निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई। जिनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

वहीं हादसे में गंभीर घायल अंशु चौधरी का इलाज चल रहा है। नांगल राजावतान थाना इंचार्ज हुसैन अली ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर सामने आया है कि बोलेरो कार को पीछे से तेज स्पीड में किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी, जिससे हुए हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई। हालांकि अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की