Home » राजस्थान » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल टैंकर पलटा:हादसे के डर से पास में चल रही सरकारी स्कूल को खाली कराया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल टैंकर पलटा:हादसे के डर से पास में चल रही सरकारी स्कूल को खाली कराया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लालसोट क्षेत्र के अमराबाद रेस्ट एरिया में केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में भरा केमिकल जमीन पर काफी दूर तक फैल गया। टैंकर में ड्राइवर समेत तीन लोग थे, जिन्हें NHAI कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं हादसे की आशंका के चलते पास में स्थित सरकारी स्कूल में छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। केमिकल के रिसाव से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। केमिकल के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हाइड्रो केमिकल एसिड काफी दूर तक सड़क पर फैल गया।
हाइड्रो केमिकल एसिड काफी दूर तक सड़क पर फैल गया।

हादसे के डर से स्कूल की छुट्‌टी की

डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ने बताया कि रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र स्थित अमराबाद रेस्ट एरिया में हाइड्रो केमिकल एसिड से भरा टैंकर पलट गया। केमिकल सड़क पर फैल गया, जिसकी सूचना मिलने पर दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टैंकर का ड्राइवर फिलहाल अस्पताल में है, और घटना को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। टैंकर कोटा से सिकंदराबाद जा रहा था।

केमिकल को न्यूट्रल करने के लिए चूना और मिट्टी मंगवाई गई है। पास में स्थित राजकीय स्कूल अमराबाद की भी छुट्टी कर दी गई। केमिकल काफी स्ट्रॉन्ग था, जिसके छींटे लगने से टैंकर में सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों की स्किन पर फफोले पड़ गए।

हादसे की सूचना के बाद दमकलकर्मी और हाईवे एंबुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
हादसे की सूचना के बाद दमकलकर्मी और हाईवे एंबुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

NHAI एंबुलेंसकर्मियों ने टैंकर में सवार लोगों को बाहर निकाला

हादसे के बाद NHAI एंबुलेंसकर्मियों ने टैंकर में सवार लोगों को बाहर निकालकर बचाया। NHAI सुपरवाइजर आनंद कुमार मीणा ने बताया-घटना के समय मैं मौके से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर था। हादसे के तुरंत बाद वहां पहुंचा और ड्राइवर समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हेल्पर बोला अचानक टायर फट गया

हेल्पर तरुण ने बताया-हम टैंकर को पार्किंग में लगाने जा रहे थे, तभी अचानक टायर फट गया और टैंकर मौके पर ही पलट गया। इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं रहा। हॉस्पिटल में बातचीत के दौरान तरुण ने कहा-अभी मेरा दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की