Home » राजस्थान » चूरू में 14 वर्षीय दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

चूरू में 14 वर्षीय दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

चूरू: चूरू में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रतननगर थाना क्षेत्र की इस घटना में पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा है. पीड़िता के दादा की शिकायत पर महिला थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डीएसपी सुनील झाझड़िया के अनुसार एक मार्च को पीड़िता घर से सामान लेने बाहर गई थी. लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की. बाद में पता चला कि कुछ युवक उसे बाइक पर रतननगर देपालसर रोड की तरफ ले गए थे. खोज-बीन के दौरान पीड़िता एक खेत के झोपड़े में बेहोश मिली.

होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि चार युवक पिछले कुछ दिनों से स्कूल जाते समय उसका पीछा कर रहे थे. आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने पीड़िता को खेत के झोपड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

इतना ही नहीं, पीड़िता के पेट में दर्द होने पर एक आरोपी ने उसके बाल काट दिए और जातिसूचक गालियां दीं. पलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डग पुलिस ने 474 ग्राम एमडीएमए और स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,45 लाख का माल जब्त

झालावाड़। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे