जयपुर में देर रात 3 बजे बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की कोशिश की। बदमाश घर में मौजूद मां-बेटी से बोले- हमें पैसा चाहिए। फिर दोनों को हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। परिवार शोर मचाने लगा तो बदमाश मौके से भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। घटना नृसिंह विहार कॉलोनी की है। सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पीड़िता मिंटू कंवर (41) ने बताया- देर रात 6 बदमाश दो कार में सवार होकर डकैत उनके घर पहुंचे। पहले बदमाश कार से कॉलोनी में चक्कर लगाते रहे। फिर घर में घुस गए। बदमाशों के घर में घुसने पर परिवार के लोग जागे। बदमाशों ने गेट तोड़ा और घर में घुस पर पहले मिंटू कंवर पर हथौड़े से हमला किया। फिर उनकी बेटी रिया कंवर (21) पर हमला किया। इससे दोनों मां-बेटी घायल हो गई। दोनों ने बदमाशों के हमला करने के बाद शोर करना शुरू कर दिया। शोर होने के कारण बदमाश मौके से भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

मिंटू कंवर ने बताया- घर में घुसे बदमाश एक दूसरे को अरुण, अर्पित और नवीन के नाम से बुला रहे थे। परिवार के शोर करने पर सभी बदमाश बिना सामान लिए भागे। बदमाशों ने जाते-जाते कार से फायरिंग भी की। इससे परिवार डर गया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

10 मिनट दहशत में रहा पूरा परिवार
मिंटू कंवर ने बताया- घर में घुसे बदमाश एक दूसरे को अरुण, अर्पित और नवीन के नाम से बुला रहे थे। परिवार के शोर करने पर सभी बदमाश बिना सामान लिए भागे। बदमाशों ने जाते-जाते कार से फायरिंग भी की। इससे परिवार डर गया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
करधनी थाना के सीआई उदय सिंग यादव ने बताया- घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान दो कार में बदमाश आना दिखाई दे रहा है। जिन बदमाशों ने घर पर घुस कर वारदात की। कार के नम्बर लेने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। दोनों घायल सही हैं। इनका उपचार कर दिया गया हैं। परिवार की ओर से बदमाशों के खिलाफ शिकायत लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं।





