Poola Jada
Home » राजस्थान » Jaipu: किडनैप कर महिला से रेप- 3 महीने तक बनाकर रखा बंधक, विरोध पर बच्ची को मारने की दी धमकी

Jaipu: किडनैप कर महिला से रेप- 3 महीने तक बनाकर रखा बंधक, विरोध पर बच्ची को मारने की दी धमकी

जयपुर से किडनैप कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। 3 महीने तक बंधक बनाकर महिला से देहशोषण किया। विरोध करने पर बच्ची को मारने की धमकी दी। सोडाला थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सोडाला) राजेश कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया- सोडाला निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ यहां रहती है। 24 अप्रैल को उसके बुआ के बेटे ने उसे कॉल किया। बुआ की तबीयत खराब होने की बताकर मिलना चाहने की बताया। उसे लेने राकड़ी सोडाला आने की कही। बच्ची के साथ पहुंचने पर बुआ का बेटा बाइक पर बैठकर गुर्जर की थड़ी ले गया। वहां काले रंग के शीशों की खड़ी बोलेरो में बैठाया। बोलेरो में बैठे पांच-छह आदमी उसे किडनैप कर रेनवाल ले गए।

आरोप है कि रघुवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर रेप किया। विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। करीब 3 महीने तक बंधक बनाकर आरोपी रघुवीर ने उसके साथ देहशोषण किया। 19 सितम्बर को जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से भाग निकलने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाने को लेकर कॉल कर धमकियां मिलना शुरू हो गया। कोर्ट के आदेश पर सोडाला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक