Home » राजस्थान » दौसा में बस ने पदयात्रियों को रौंदा, 5 की मौत:मृतकों में पिता-पुत्र भी; 6 गंभीर घायल, ड्राइवर मौके से फरार

दौसा में बस ने पदयात्रियों को रौंदा, 5 की मौत:मृतकों में पिता-पुत्र भी; 6 गंभीर घायल, ड्राइवर मौके से फरार

दौसा में तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने टेंपो को टक्कर मारते हुए तीन पदयात्रियों को रौंद दिया। हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आराेपी बस ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हादसा रविवार सुबह 11:30 बजे करौली स्टेट हाईवे पर हुआ। महवा थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया- बरीतकी गांव के नजदीक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इसी दौरान पास से निकल रहे पदयात्रियों को भी बस ने चपेट में ले लिया।

महवा हॉस्पिटल के बाहर मौजूद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

दर्शन कर लौट रहे थे
प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह ने बताया- यात्रियों से भरा टेंपो हिंडौन (करौली) की तरफ से आ रहा था। बस महवा की तरफ से आ रही थी। महवा से हिंडौन के भैरूजी के लिए पदयात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच पैदल यात्रियों को बचाने की कोशिश में बस से एक्सीडेंट हुआ।

जयपुर से करौली, महवा और हिंडौन चलने वाली इसी लोक परिवहन बस की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हुई है।

इनकी हुई मौत
हादसे में राहगीर आसिफ अली (38) निवासी हिंडौन की मौत हो गई। वह पदयात्रा देख रहा था। इसके अलावा पदयात्रा में शामिल देवकीनंदन (36) निवासी गुर्जर मोहल्ला (महवा), मंगती जोगी (22) सलेमपुर (दौसा) और उसके डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई।

वहीं, लोडिंग टेंपो में सवार मध्यप्रदेश के कासगंज की निवासी गुलाब देवी (35) की भी हादसे में मौत हो गई। एक्सीडेंट में बिहार-मध्यप्रदेश के 6 लोग भी घायल हो गए। इनमें से 2 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे में टेंपो की यह हालत हो गई। इसी रोड से पदयात्री गुजर रहे थे। वे भी चपेट में आ गए।

टेंपो में सवार लोग कैलादेवी (करौली) के दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

घटना की सूचना पर विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, एसडीएम लाखन सिंह, डीएसपी प्रेम बहादुर निर्भय, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा समेत बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंचे।

नागौर के मेड़ता के पास रविवार तड़के 3 बजे बोलेरो और कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 80 साल की महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर है। सभी को अजमेर रेफर कर दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक