Home » राजस्थान » मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन, कल सुबह 7 बजे से अंतिम दर्शन का रहेगा कार्यक्रम

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन, कल सुबह 7 बजे से अंतिम दर्शन का रहेगा कार्यक्रम 

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन हो गया. कल सुबह 7 बजे से अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रहेगा. सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह रखी जाएगी. सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा शंभु निवास से प्रारंभ होकर महासतियां पहुंचेंगी. आपको बता दें कि मेवाड़ से एक दुखद खबर सामने आई है.

पूर्व महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ का दुखद निधन हो गया. अरविन्द सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे. लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली. खबर के बाद पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर है. मेवाड़ राजवंश के अरविन्द सिंह मेवाड़ 76वें संरक्षक थे. 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर सिटी पैलेस में जन्म हुआ था. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने निधन पर शोक जताया.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भी निधन पर शोक जताया. पूर्व महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक की लहर छा गई. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शोक जताते हुए कहा कि अरविन्द सिंह विराट व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में मेवाड़ को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के लिए डबल इंजन सरकार का साझा प्रयास

हवाई पट्टियों के उन्नयन एवं नवीन हवाईअड्डों की स्थापना से राज्य की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत घरेलू एयरपोर्ट की संभावनाओं पर