Home » राजस्थान » गुलाबी नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, धानक्या गांव में दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

गुलाबी नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, धानक्या गांव में दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जयपुर: गुलाबी नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने धानक्या गांव में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक पर प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय पैनोरमा का अवलोकन किया.

राष्ट्रीय स्मारक व पैनोरमा में दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी ली. धानक्या गांव रेलवे स्टेशन के क्वार्टर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था. पंडित दीनदयाल अपने नाना के घर रहते थे .

आपको बता दें ​कि पीएम मोदी ने धानक्या में पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद हेलीपैड पीएम मोदी पहुंचे. हेलीकॉप्टर से सभा स्थल के लिए रवाना हो रहे. करीब 40 मिनट तक धानक्या में पीएम मोदी रुके. रवानगी से पहले मोदी ने हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिवादन किया.  पीएम मोदी थोड़ी देर में दादिया में जनसभा को संबोधित करेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS