Home » राजस्थान » बदनामी के डर से युवती ने किया सुसाइड:चाय पीते समय पिता को शेयर हो रहे वीडियो के बारे में बताया, एक घंटे बाद फांसी लगाई

बदनामी के डर से युवती ने किया सुसाइड:चाय पीते समय पिता को शेयर हो रहे वीडियो के बारे में बताया, एक घंटे बाद फांसी लगाई

शादी से दो महीने पहले एक युवती ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से एक घंटे पहले उसने पिता के साथ बैठकर चाय पी। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे अपने एक वीडियो के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद पिता के खेत पर जाने के बाद फांसी लगा ली। मामला बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे का है। 23 सितंबर की शाम को युवती ने फांसी लगाई थी। एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 24 को देर रात युवती की मौत हो गई। लाखेरी थाना एएसआई अंबेराज ने बताया 23 सितंबर की शाम को 22 साल की युवती ने घर में फांसी लगाई थी। जिसकी देर रात मौत हो गई। कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वीडियो शेयर होने की बात भी नहीं बताई। फिर भी सभी एंगल से जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

बेटी से कहा था परेशान न हो

मृतका के पिता भंवर लाल ने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटी व बेटे की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी 22 साल की थी। 10 वीं तक पढ़ाई की थी। पांच महीने पहले ही उसकी सगाई की थी। आने वाली देवउठनी (23 नवंबर) पर उसकी शादी होनी थी। शनिवार शाम 4 बजे चाय पीते समय उसने किसी वीडियो के बारे में बताया था। उसने कहा कि गांव की महिलाएं उसके कथित वायरल वीडियो के बारे में बातें कर रही हैं। जिस पर बेटी से कहा था इस बारे में पता कर लेंगे, परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके बाद मैं चारा लेने चला गया। बहू और पत्नी खेत पर थी। घर पर बेटी अकेली थी। उसने बदनामी के डर से कमरे में फांसी लगा ली। शाम 5 बजे बेटे के साथ घर पहुंचा। बेटी को आवाज दी तो वो बाहर नहीं आई। बेटे ने गेट तोड़ा तो वह फंदे पर तड़प रही थी। उसे उतारकर लाखेरी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान