Home » राष्ट्रीय » आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, सौरभ भारद्वाज को बनाया दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को बनाया पंजाब का प्रभारी

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, सौरभ भारद्वाज को बनाया दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को बनाया पंजाब का प्रभारी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज ने यह जिम्मेदारी संभाली है. पार्टी ने गोपाल राय को अब गुजरात का प्रभारी बनाया है, जबकि पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.जम्मू-कश्मीर में पार्टी के संचालन के लिए मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने इन नियुक्तियों को लेकर अपनी रणनीति को मजबूत करने का संकेत दिया है.

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला:
-सौरभ भारद्वाज को बनाया दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष
-पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली सौरभ भारद्वाज ने
-पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया
-पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बनाया पंजाब का प्रभारी
-राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाया
-गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया
-मेहराज़ मलिक को जम्मू कश्मीर प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय