Home » राजस्थान » सिंघाना विकास अधिकारी दारा सिंह डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित

सिंघाना विकास अधिकारी दारा सिंह डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित

शेखावाटी के जाने-माने शिक्षा विद व प्रमुख समाजसेवी दारा सिंह बलौदा को उनकी पंचायती राज विभाग व समाज सेवा में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के ब्रांड एंबेसडर डॉ रामानंद शर्मा की अनुशंसा पर गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है। उन्हें यह उपाधि 22 मार्च 2025 को ग्राम शिमला में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर गांधी पीस फाऊंडेशन नेपाल के ब्रांड एंबेसडर व संयोजक डॉ रामानंद शर्मा व डॉ ताराचंद शर्मा ने प्रदान की। श्री सिंह पिछले 28 साल से पंचायती राज विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं तथा वर्तमान में पंचायत समिति सिंघाना में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने समाज सेवा के माध्यम से भी अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में एक एनजीओ भी संचालित कर रहे हैं। तथा पर्यावरण के क्षेत्र में भी पीछे नहीं है उन्होंने अब तक हजारों पेड़ लगाए हैं। उनकी पंचायती राज विभाग एवं समाज सेवा तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें उपाधि मिलने पर सिंघाना नगर पालिका चेयरमैन विजय पांडे, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, खेतड़ी विकास अधिकारी डॉ महादेव सिंह काजला, सहायक विकास अधिकारी डॉ ताराचंद शर्मा, बाबूलाल जोरासिया, पूर्व सरपंच छोटू राम, नरेश कुमार, घनश्याम सिंह, देशराज, महेश कुमार घायल, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार गुर्जर, सरपंच विकास कुमार, नरेंद्र डेला, उमेद सिंह, पवन कुमार जांगिड़, लालचंद कनवा AEN, विश्वंभर दयाल, अरविंद कुमार गोड, सुरेंद्र कुमार, विजय सिंह सैनी, प्रदीप सैनी, मनोज कुमार, सतवीर सिंह, कुसुम, विजयलक्ष्मी, सुनीता, सुमन, सरोज मीणा, सुमित्रा, अनीता सहित सिंघाना पंचायत समिति के अनेक सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व समस्त स्टाफ सदस्यों दोस्तों तथा रिश्तेदारों ने बधाई दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के लिए डबल इंजन सरकार का साझा प्रयास

हवाई पट्टियों के उन्नयन एवं नवीन हवाईअड्डों की स्थापना से राज्य की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत घरेलू एयरपोर्ट की संभावनाओं पर