Home » राजस्थान » नाबालिग किशोरी गैंगरेप प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी गैंगरेप प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

बौंली (सवाईमाधोपुर): फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बौंली थाना पुलिस लगातार एक्शन में है. पुलिस थाना बौंली के साथ ही सीओ कार्यालय बौंली द्वारा भी लगातार गिरफ्तारियों को अंजाम दिया जा रहा है. सीओ मीना मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई बौंली में अंजाम दी गई. प्रकरण में आरोपी मुंशीलाल पुत्र रामप्रसाद मीणा निवासी जटलाव व राजमल उर्फ राजू पुत्र चतरू लाल मीणा निवासी जटलाव को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने बताया कि 28 जून 2023 को बौंली थाना पर एक किशोरी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. प्रकरण में चार मुख्य आरोपी थे. थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़िता को अगवा कर बौंली के खिरखड़ी रोड स्थित एक किराए के कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया था. प्रकरण में बाबूलाल मीणा निवासी खिरखड़ी को पूर्व में 1 जुलाई को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं प्रकरण में तीन मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था.

प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी तक फरार:
सीओ मीना मीणा ने विशेष टीम का गठन कर आज आरोपी राजमल और मुंशीलाल को गिरफ्तार किया. प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. गठित टीम में कांस्टेबल मोनूराम, सियाराम व मुकेश गुर्जर शामिल रहे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश