Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बोले कन्हैया कुमार, कहा- षड्यंत्र के तहत हुआ यह केस

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बोले कन्हैया कुमार, कहा- षड्यंत्र के तहत हुआ यह केस

जयपुर : PCC में कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार व PCC चीफ गोविंद डोटासरा पीसी कर रहे हैं. नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि षड्यंत्र के तहत यह केस हुआ है.

जिस कानून में केस दर्ज किया है वह गलत है. जब पैसे का लेनदेन हुआ ही नहीं तो ED में केस कैसे हुआ. देश के लिए बलिदान देने वाले परिवार को बदनाम किया जा रहा है. भाजपा का संविधान को कुचलने का प्रयास सफल नहीं होगा

ED तो भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट है. कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो अंग्रेजों के मुखबिरों से डरने का सवाल ही नहीं है. देश में बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है तो भाजपा ED को आगे ले आती है. किसी के भाजपा में शामिल होते ही ED के मामले समाप्त हो जाते है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास