Home » राष्ट्रीय » जयपुर में धोखा देकर की शादी, 50 लाख ऐंठे:मेट्रोमोनियल साइट पर डाला फेक बायोडाटा, किराए के घर में पत्नी को छोड़कर भागा

जयपुर में धोखा देकर की शादी, 50 लाख ऐंठे:मेट्रोमोनियल साइट पर डाला फेक बायोडाटा, किराए के घर में पत्नी को छोड़कर भागा

जयपुर में धोखा देकर एक युवती से शादी कर 50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। मेट्रोमोनियल साइट पर फेक बायोडाटा डालकर आरोपी ने शादी के लिए फंसाया। शादी के छह महीने बाद ही किराए के घर में पत्नी को छोड़कर भाग निकला। चित्रकूट थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई शोभाग सिंह ने बताया- वैशाली नगर के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बेटी की शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपलोड एक बायोडाटा से रिश्ते देखा। बायोडाटा में लड़के ने खुद को जयपुर का रहने वाला अविवाहिता बताया था। एक कोचिंग संस्थान में 18 लाख रुपए सालाना पैकेज पर टीचर पोस्टेड होना बताया।

आरोप है कि बायोडाटा में दिए तथ्यों की सही मानकर उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया। मार्च 2024 में बेटी की शादी आरोपी से करवा दी। शादी के कुछ समय बाद ही युवक के बायोडाटा में दिए तथ्यों के झूठे होने का पता चला।

रिलेशनशिप खत्म करने का आश्वासन दिया

छल-कपट की जानकारी होने पर आरोपी से पूछने पर उसने गलत व्यवहार कर मारपीट की। विरोध करने पर झूठा समझौता पत्र लिखते हुए दोबारा बेटी को साथ रखने और रिलेशनशिप खत्म करने का आश्वासन दिया। अपनी आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए 50 लाख रुपए ऐंठ लिए।

सितम्बर 2024 को बेटी को किराए के घर पर छोड़कर आरोपी बिना बताए फरार हो गया। काफी बार प्रयास करने पर धोखे का एहसास हुआ। चित्रकूट थाने में कोर्ट से आदेश करवाकर पीड़िता के पिता ने आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़के की ओर से भी उत्तर प्रदेश के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक